प्रयागराज कुंभ से पधारने पर संतो का भव्य स्वागत…

यूपी सरकार द्वारा शानदार व्यवस्था

सीकर के रुकंसर महंत कैलाशनाथ महाराज के 10 दिन यात्रा पश्चात सीकर पहुंचने पर शिष्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। महंत कैलाशनाथ ने बताया कि प्रयागराज के अलावा अयोध्या काशी विश्वनाथ मथुरा वृंदावन में भी शिष्यों सहित यात्रा की । आज सीकर पहुंचने पर जो मातृशक्ति द्वारा अभिनन्दन किया गया उस से में अभिभूत हु। संतो का पुष्प वर्षा के साथ चरण धो कर स्वागत किया गया। समाजसेवी संतोष जांगिड़ द्वारा महाराज की प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया । संतोष जांगिड़ के अनुसार संत तो केवल अपने आशीर्वाद मात्र से भक्त का भला कर देते हैं। संतों की शरण में जाता है, वो धन्य हो जाता है। बड़े-बड़े महापुरुषों ने संतों की शरण में जाकर अपने जीवन को निर्मल किया है। उन्होंने कहा कि भगवान की उपस्थिति यज्ञ में है ना तप में हैं। संतो की सेवा में है।
भजन सम्राट गुलाबनाथ महाराज द्वारा सभी को आशीर्वाद दिया गया। संतोष जांगिड़ के साथ महेश जांगिड़ कमलेश कुमावत प्रियंका जांगिड़ मनोज पुनिया साहिल जांगिड़ सतीश मितावा बलदेव सिंह खंडेला सूरजभान मोहितराज हिमांशु जांगिड़ सोनू पुनिया उपस्थित रहे

abtakhindi news