सोमवार को प्रयागराज महाकुंभ और अयोध्या यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। गोपीनाथ गोसेवा समिति के अध्यक्ष शैलेष जैन ने बताया कि लोहार्गल धाम से यात्रा का शुभारंभ महंत अवधेशाचार्य महाराज और अजीत सिंह नाथावत के नेतृत्व में हुआ।
सीकर से तीन गाड़ियां श्रद्धालुओं के जत्थे को लेकर प्रयागराज महाकुंभ पहुंचेंगी। यात्रा में कुल 60 श्रद्धालु शामिल हैं, जिसमें समिति उपाध्यक्ष पूनम शर्मा, विपुल अग्रवाल, सुमित कुमावत, गोविंद सिंघानिया और अन्य लोग शामिल हैं।