प्रशासनिक फेरबदल: सीकर में अधिकारियों के तबादले, नए अफसरों की नियुक्ति…

IPS शाहीन सी का जयपुर तबादला, प्रशांत किरण बने नए सीओ सिटी

राज्य सरकार ने देर रात प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया, जिसमें IAS, IPS, IFS और RAS अधिकारियों के तबादले किए गए। इस बदलाव की लहर सीकर जिले तक भी पहुंची, जहां कुछ अधिकारियों को स्थानांतरित किया गया, जबकि कुछ को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

सीकर में सीओ सिटी पद संभाल रहे आईपीएस शाहीन सी को जयपुर पुलिस आयुक्तालय में पुलिस उपायुक्त (यातायात) बनाया गया है, जबकि उनकी जगह प्रशांत किरण को सीओ सिटी नियुक्त किया गया है। वहीं, रोशन मीणा को जयपुर से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त नीमकाथाना बनाया गया है। प्रशासनिक फेरबदल में राजवीर यादव को नीमकाथाना का नया एसडीएम नियुक्त किया गया, जबकि अनिल कुमार-II को भू-प्रबंध एवं राजस्व अपील अधिकारी के रूप में पदस्थ किया गया है।

abtakhindi news