68वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल, प्रिंस एकेडमी की छात्रा वृंदा शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने आईपीएससी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 72 गेंदों में 101 रन की धमाकेदार शतकीय पारी खेली। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 215 रन बनाए और मुकाबला 177 रनों से जीत लिया।
नेशनल लेवल पर वृंदा की इस शानदार उपलब्धि पर प्रिंस एजुहब के निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डॉ. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन और प्रबंध निदेशक रमाकांत स्वामी ने उन्हें और उनके अभिभावकों को बधाई दी।