प्रिंस एकेडमी के म्यूजिकल बैंड का 2 लाख रूपये  के नकद पुरस्कार से सम्मान

प्रिंस एकेडमी के म्यूजिकल बैंड का 2 लाख रूपये  के नकद पुरस्कार से सम्मान

प्रिंस एकेडमी के म्यूजिकल बैंड का 2 लाख रूपये  के नकद पुरस्कार से सम्मान


सीकर

जयपुर-बीकानेर बाईपास, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी में म्यूजिकल बैंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में प्रिंस एजुहब चेयरमैन डॉ. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक एम. आर. अग्रवाल, प्रिंसिपल पूनम चौहान, एकेडमिक हेड धर्मपाल सिंह, जयपाल सिंह एवं बैंड इंस्ट्रक्टर कैप्टन के.सी. भट्ट द्वारा बैंड टीम को उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में विज्ञान प्रदर्शनी के अंतर्गत ड्रोन बनाकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कक्षा 10वीं के छात्र नमन को 21,000 रुपये की नकद राशि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कोऑर्डिनेटर्स एवं फैकल्टी मेंबर्स सहित हजारों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

abtakNewsprincePRINCE EDUHUBPRINCE EDUHUB SIKARprince schoolprince school sikarrajasthan