प्रिंस एकेडमी में अवॉर्ड सेरेमनी एवं मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन
सीकर
जयपुर-बीकानेर बाईपास, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी में अवॉर्ड सेरेमनी व मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा 10वीं प्री-बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, मेडल, नोटबुक एवं पेन देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ सफलता की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक एम. आर. अग्रवाल, कोर्डिनेटर दिनेश शर्मा, सी.वी. जैन व फैकल्टी मेंबर्स सहित हजारों विद्यार्थी उपस्थित रहे।