प्रिंस एनडीए एकेडमी और प्रिंस सैनिक स्कूल से चयन की सफलता का सिलसिला जारी है। प्रिंस एनडीए एकेडमी की छात्रा नव्या तिवाड़ी का एनडीए 154 एसएसबी में चयन हुआ है। अब नव्या को सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
निदेशक जोगेंद्र सुंडा ने बताया कि संस्थान में 11 अनुभवी ब्रिगेडियर और कर्नल स्तर के अधिकारी छात्रों को एनडीए, टीईएस, और एसएसबी के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित कर रहे हैं। नव्या वर्तमान में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं और इस उपलब्धि से संस्थान का नाम रोशन हुआ है।