प्रिंस एनडीए एकेडमी की तीन छात्राओं का एनडीए 156 एसएसबी में चयन

प्रिंस एनडीए एकेडमी की तीन छात्राओं का एनडीए 156 एसएसबी में चयन

प्रिंस एनडीए एकेडमी की तीन छात्राओं का एनडीए 156 एसएसबी में चयन

सीकर

सीकर सहित सम्पूर्ण राजस्थान के लिए गौरव का विषय है कि सीकर स्थित प्रिंस एनडीए एकेडमी की तीन छात्राओं का एक दिन में एक साथ एनडीए 156 एसएसबी में अंतिम रूप से चयन हुआ है। कक्षा 12वीं के साथ सीरत व पायल शर्मा तथा टारगेट कोर्स के साथ दिव्या चौधरी का चयन हुआ है। हाल ही में जारी एनडीए 156 एसएसबी इंटरव्यूज में प्रिंस एनडीए एकेडमी से अब तक 22 कैडेट्स का अंतिम रूप से चयन हो चुका है। छात्राओं की इस बड़ी सफलता पर प्रिंस एनडीए एकेडमी में जश्न का माहौल रहा। निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर बी.बी. जानू, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ब्रिगेडियर एचएस पिलखवाल, एकेडमिक हेड पवन कुमावत एवं निरुपम सुण्डा ने चयनित छात्राओं व अभिभावकों को बधाइयां दी।

abtakprincePRINCE EDUHUBPRINCE EDUHUB SIKARprince schoolprince school sikarrajasthanshekhawati newsSikarsikar khabar