सीकर स्थित प्रिंस एजुकेशन हब द्वारा आयोजित प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा प्रिंस ओलंपियाड-2024 के फेज-2 के अवार्ड सेरेमनी डे-2 में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के कई हजारों विद्यार्थी व अभिभावक शामिल हुए। दूसरे दिन कक्षा 6, 9, 10 एवं 12 के विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित की गई।
एक ही दिन में परीक्षा, रिजल्ट एवं अवार्ड सेरेमनी आयोजित किया गया। प्रिंस ओलंपियाड में उत्कृष्ट रैंक हासिल करने वाली 950 प्रतिभाओं को अवार्ड किट के रूप में दीवार घड़ी, अम्ब्रेला, प्रशस्ति पत्र एवं पेन देकर सम्मानित किया गया। प्रत्येक कक्षा के टाॅप-20 विद्यार्थियों को कक्षा एवं रैंक अनुसार नासा अमेरिका का टूर, 51000, 31000, 21000, 11000, 5100, 3100, 2100 एवं 1100 रू. का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रिंस ओलंपियाड में प्राप्त रैंक के अनुसार प्रिंस एजुहब की विभिन्न विंग्स में प्रवेश पर विद्यार्थियों को शिक्षण शुल्क में 20 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक की छात्रवृत्ति भी प्रदान की गयी।
समारोह में प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर बीबी जानू, एमआर अग्रवाल, ओंकार मूण्ड, राघवेंद्र सिंह राजावत, जेपी शर्मा, शिप्पी सुण्डा, निरुपम सुण्डा, वीरेन्द्र भिंडा आदि ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सम्मानित किया।