प्रिंस के भानुप्रताप एवं मनीषा का नेशनल लेवल पर चयन
पीलीबंगा, हनुमानगढ़ में आयोजित स्टेट लेवल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में सीकर स्थित प्रिंस एकेडमी की मनीषा ने 63 किग्रा. भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल टूर्नामेंट में चयन हासिल किया है।
इसी प्रकार शाहपुरा, जयपुर में चल रही स्टेट लेवल ताइक्वांडो 17 वर्ष छात्र प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी के भानुप्रताप सिंह ने 78 किग्रा. भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। इस प्रदर्शन के आधार पर भानुप्रताप को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेशनल टूर्नामेंट हेतु चुना गया है।