प्रिंस के रेयान ने राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व

प्रिंस के रेयान ने राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व

प्रिंस के रेयान ने राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व

सीकर

एनसीईआरटी द्वारा भोपाल, मध्य प्रदेश में 52 वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में सीकर स्थित प्रिंस स्कूल के मोहम्मद रेयान ने अपने मॉडल का प्रदर्शन कर राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया है।
छः दिवस तक आयोजित हुई इस प्रदर्शनी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सहित एनसीईआरटी निदेशक प्रो. दिनेश प्रसाद सकलानी एवं विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों के वैज्ञानिकों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में पूरे देशभर से कम्युनिकेशन, डिफेंस, एग्रीकल्चर एवं मेडिकल सहित साइंस एंड टेक्नोलाॅजी पर आधारित मॉडल्स प्रदर्शित किये गये, जिसमें प्रिंस स्कूल के मोहम्मद रेयान द्वारा तैयार इंटीग्रेटेड डिजास्टर मैनेजमेंट सिस्टम मॉडल को काफी सराहना मिली है। रेयान द्वारा तैयार मॉडल बाढ़, भूकंप व चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं की प्रारंभिक चेतावनी देकर सुरक्षा करने में सहायक है।
गौरतलब है कि रेयान द्वारा विकसित इस माॅडल को स्टेट लेवल साइंस फेयर में पूरे राजस्थान में प्रथम पुरस्कार से चुना गया था।
इस सफलता पर प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेन्द्र सुण्डा, चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रिंसिपल विकास केडिया एवं सीमा राजपुरोहित ने रेयान व अभिभावकों को बधाइयां दी।

abtakprincePRINCE EDUHUBPRINCE EDUHUB SIKARprince schoolprince school sikarrajasthanshekhawati newsSikarsikar khabarSIKAR NEWS