प्रिंस के विद्यार्थियों ने किया जोबनेर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी का शैक्षणिक भ्रमण
सीकर
सीकर स्थित प्रिंस एजुकेशन हब के कक्षा 12वीं कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने व्याख्याता मुरली पंवार, कार्तिकेय वशिष्ठ, सुनील निठारवाल एवं शुभम धाकड़ के निर्देशन में श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर का शैक्षणिक भ्रमण किया।
विद्यार्थियों ने विभिन्न फसलों, फलदार पौधों व सब्जियों की क्यारियां, फार्म पोंड, वाटर कंजर्वेशन, पोली हाउस, बूंद-बूंद सिंचाई प्रणाली, कलिकायन, उपरोपण, जैवविविधता पार्क, मृदा परीक्षण एवं एपीकल्चर आदि के बारे में विस्तृत जानकारीयां प्राप्त की।
इस दौरान यूनिवर्सिटी प्रसार शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आई. एम. खान व मृदा विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. के. के. शर्मा ने स्टूडेंट्स को जोबनेर यूनिवर्सिटी की अनुसंधानिक उपलब्धियों के साथ कृषि क्षेत्र में नवीनतम नवाचारों एवं तकनीकों से अवगत कराया।
प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि एजुकेशनल टूर से स्टूडेंट्स को कृषि क्षेत्र में नवाचार व अन्वेषण की प्रेरणा प्राप्त होती है। प्रिंस में एग्रीकल्चर संकाय के विद्यार्थियों को स्कूलिंग के साथ ही जेट आईसीएआर व बीएचयू जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी भी करवाई जाती है।