प्रिंस के विष्णु का नेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट हेतु चयन

प्रिंस के विष्णु का नेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट हेतु चयन
प्रिंस के विष्णु का नेशनल बॉक्सिंग टूर्नामेंट हेतु चयन
जिला स्तरीय एथलेटिक्स के प्रथम दिन 4 स्वर्ण सहित 9 पदक भी जीते.

अजमेर में आयोजित स्टेट लेवल बॉक्सिंग टूर्नामेंट में प्रिंस रेजिडेंशियल स्कूल के विष्णु ने 91 किग्रा. भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर नेशनल लेवल पर सलेक्शन पाया है।
69वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के प्रथम दिन प्रिंस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 4 रजत एवं 1 कांस्य सहित कुल 9 पदक जीते हैं।
संदीप यादव ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक, खुशी पूनिया ने शाॅटपुट में स्वर्ण पदक, मोनिका ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक एवं अस्तित्व ने ऊँची कूद में स्वर्ण पदक हासिल करके राज्य स्तर पर चयन हासिल किया है।
इसी प्रकार चिराग ने ऊँची कूद में रजत पदक, विनय यादव ने डिस्कस थ्रो में रजत पदक, सागर ने 800 मीटर दौड़ में रजत पदक, शौर्य यादव ने शाॅटपुट में रजत पदक एवं पृथ्वी राज सिंह ने शाॅटपुट में कांस्य पदक हासिल किया है।
abtakhindi khabarhindi newsNewsprincePRINCE EDUHUBPRINCE EDUHUB SIKARprince schoolprince school sikarrajasthanrajasthan hindi newsshekhawati news