प्रिंस कॉलेज में एनसीसी भर्ती का आयोजन
जयपुर-बीकानेर बाईपास स्थित प्रिंस कॉलेज में नेशनल कैडेट कॉपर्स एनरोलमेंट 2025-26 के तहत् 3 राज बटालियन सीकर द्वारा एनसीसी भर्ती का आयोजन किया गया।
एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट विजयपाल सिंह व लेफ्टिनेंट निरुपम सुण्डा ने बताया कि 3 राज बटालियन के कर्नल शाहजी पी, सूबेदार कुलबीर सिंह, सीएचएम एम.हुसैन, रिंकू सिंह एवं हवलदार महेन्द्र कुमार के निर्देशन में एनसीसी कैडेट्स का चयन कर भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न की गई।
एनसीसी कैडेट्स का चयन शारीरिक व मानसिक दक्षता तथा लिखित व मौखिक परीक्षा के आधार पर किया गया। चयन प्रक्रिया में 120 विद्यार्थी शामिल हुए जिनमें 25 विद्यार्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान प्रिंस कॉलेज प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जय सिंह, प्राचार्य मनीष यादव, एनसीसी इंस्ट्रक्टर शंकर लाल, जी सीआई सुमन विश्नोई आदि उपस्थित रहे।