प्रिंस कॉलेज में एनुअल स्पोर्ट्स फेस्टिवल का शुभारंभ

प्रिंस कॉलेज में एनुअल स्पोर्ट्स फेस्टिवल का शुभारंभ
प्रिंस कॉलेज में एनुअल स्पोर्ट्स फेस्टिवल का शुभारंभ
सीकर
जयपुर-बीकानेर बाईपास, सीकर स्थित प्रिंस कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जय सिंह एवं प्राचार्य डा. मनीष यादव ने मशाल जलाकर व गुब्बारे उड़ाकर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। प्रथम दिन वॉलीबॉल, क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी, दौड़, खो-खो, रस्साकशी आदि खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
समारोह में हाल ही यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक विजेता विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें एकल बैडमिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त विशाल चौधरी, युगल बैडमिंटन में प्रथम स्थान प्राप्त राज सांखला व गौरव भामू एवं राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल प्राप्त अजयसिंह नाथावत शामिल रहे।
इस अवसर पर डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि समय का सही प्रबंधन, पढ़ाई और खेल के बीच में छोटे छोटे ब्रेक एवं एक स्वस्थ्य जीवनशैली ही व्यक्ति को सफल बनाती है।
abtakprincePRINCE EDUHUBPRINCE EDUHUB SIKARprince schoolprince school sikarrajasthanrajasthan hindi newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS