प्रिंस कॉलेज में साइंस एग्जीबिशन का आयोजन
जयपुर-बीकानेर बाईपास स्थित प्रिंस कॉलेज में साइंस एग्जीबिशन ल्यूमिना फेस्ट-2025 का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने क्रिएटिव व इनोवेटिव आईडियाज का प्रयोग करते हुए एआई व साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर आधारित 143 से अधिक माॅडल्स प्रस्तुत किये।
ज्यूरी मेंबर्स में गवर्नमेंट गर्ल्स काॅलेज सीकर से प्राचार्य प्रो. अरविन्द महला, डा. नरेश चेजारा, डा. हेमंत शर्मा, गवर्नमेंट साइंस कॉलेज से डा. प्रदीप पिलानिया, डा. जेपी ढाका एवं शेखावाटी विश्वविद्यालय से खेल निदेशक एवं स्टेट प्रभारी कन्हैया लाल जांगिड़ उपस्थित हुए।
अनीषा एवं कोमल के ह्यूमन फॉलोइंग रोबोटिक कार मॉडल तथा दीपक व मोहित के एजुकेशनल मॉडल को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हेतु चुना गया।
आर्ट्स एंड क्राफ्ट प्रोग्राम से आरजू एवं अंजली को ड्रंक्स अटेंशन थीम पर प्रथम स्थान तथा पोस्टर मेकिंग प्रोग्राम से अंकिता, स्नेहा व ऊषा ने ह्यूमैनिटी थीम पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पेंटिंग एंड स्केचिंग प्रोग्राम से आरजू थीम लाॅर्ड शिवा को प्रथम एवं स्केचिंग से आयुष मान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रदर्शनी में स्मार्ट हेलमेट विद एल्कोहल डिटेक्शन, फ्लड हाउस, बायो फैक्ट्री, स्पेस बेस्ड सोलर एनर्जी एवं एटमॉस्फेरिक वाटर जनरेशन स्मोक एब्जॉर्ब आदि भी सराहनीय मॉडल्स रहे।

कार्यक्रम में प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर जय सिंह, प्राचार्य डा. मनीष यादव, कुलदीप सिंह, महेंद्र कुमार, अनिल शर्मा आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।