प्रिंस ने जिला स्तरीय एथलेटिक्स के दूसरे दिन 8 स्वर्ण सहित 21 पदक जीते
69वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रिंस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 स्वर्ण, 6 रजत एवं 7 कांस्य सहित कुल 21 पदक जीते हैं।
प्रिंस एकेडमी ने 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक एवं 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में कांस्य पदक जीता। प्रिंस स्कूल ने 4 गुणा 100 मीटर रिले 19 वर्ष एवं 17 वर्ष में फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
शाॅटपुट में विनय यादव ने स्वर्ण पदक हासिल कर राज्य स्तर पर चयन हासिल किया है। हैमर थ्रो में कुलदीप सिंह ने स्वर्ण पदक एवं नव्या यादव व वैष्णवी पाण्डेय ने रजत पदक जीता। 3000 मीटर दौड़ में मोनिका ने स्वर्ण, शीतल ने रजत तथा ज्योति व आशियाना ने कांस्य पदक जीता। ट्रिपल जम्प में चिराग ने स्वर्ण एवं तनुश्री ने रजत पदक जीता।
इसी प्रकार ऊँची कूद में खुशी राठौड़ ने रजत पदक, जेवलिन थ्रो में खुशी पूनिया ने रजत पदक व दिव्या ने कांस्य पदक, 800 मीटर दौड़ में पायल शर्मा ने कांस्य पदक जीता। 400 मीटर दौड़ में कुलदीप मीणा ने तथा रोशन ने 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ में फाइनल में प्रवेश कर लिया है।