प्रिंस में एसटीएसई राजस्थान टॉपर खुशी को 1 लाख का नकद पुरस्कार

जतिन एवं ध्रुवी को 51-51 हजार रुपए का नकद पुरस्कार.
प्रिंस में एसटीएसई राजस्थान टॉपर खुशी को 1 लाख का नकद पुरस्कार
जतिन एवं ध्रुवी को 51-51 हजार रुपए का नकद पुरस्कार.
सीकर

बोर्ड ऑफ सेकेण्डरी एजुकेशन राजस्थान, अजमेर द्वारा घोषित स्टेट टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन 2025 परिणाम में सीकर स्थित प्रिंस एजुहब से चयनित प्रतिभाओं के सम्मान में सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में ऑल बोर्ड टॉप-20 में सम्पूर्ण राजस्थान में प्रथम रैंक प्राप्त करने वाली खुशी शेखावत को 1 लाख रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार राजस्थान ऑल बोर्ड में द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले जतिन गोयल व ध्रुवी चौधरी प्रत्येक को 51-51 हजार रुपए तथा राजस्थान ऑल बोर्ड में तृतीय रैंक प्राप्त करने वाली रीतिका व प्रीतम सिंह को 31-31 हजार रुपए का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक एम. आर. अग्रवाल, प्रिंसिपल पूनम चौहान, एकेडमिक हेड धर्मपाल सिंह आदि ने चयनित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का माल्यार्पण, साफा पहनाकर, नकद पुरस्कार, मोमेंटो, लैपटाॅप बैग, दीवार घड़ी, अम्ब्रेला, व डायरी देकर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि राजस्थान बोर्ड द्वारा 2026 में घोषित एसटीएसई परिणाम में प्रिंस एजुहब से 278 विद्यार्थियों का एवं 2025 में घोषित एसटीएसई परिणाम में 184 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। दोनों ही वर्षों में राजस्थान टॉपर्स प्रिंस के विद्यार्थी रहे हैं।
abtakprincePRINCE EDUHUBPRINCE EDUHUB SIKARprince schoolprince school sikarrajasthanrajasthan hindi khabarshekhawati newsSikarsikar hindi news