प्रिंस रेजिडेंशियल स्कूल में अवाॅर्ड सेरेमनी व मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन
सीकर
पालवास-श्यामपुरा, सीकर स्थित प्रिंस रेजिडेंशियल स्कूल में कक्षावार आयोजित टेस्ट सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में अवॉर्ड सेरेमनी व मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंथली, एसटीएसई, जेट व सी.ए फाउंडेशन टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 437 विद्यार्थियों को मेडल, रजिस्टर व पेन देकर सम्मानित किया गया। सेमिनार में प्रिंस एजुहब मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक रामचरण यादव, एकेडमिक हेड पीके बराला, विक्रम सिंह शेखावत, विजय खेदड़, काॅर्डिनेटर्स व शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रिंस स्कूल के समस्त स्टाफ मेंबर्स व हजारों विद्यार्थी उपस्थित रहे।