प्रिंस एकेडमी में फ्रेंच-थीम सेमिनार का आयोजन

प्रिंस एकेडमी में फ्रेंच-थीम सेमिनार का आयोजन

प्रिंस एकेडमी में फ्रेंच-थीम सेमिनार का आयोजन

SIKAR
जयपुर-बीकानेर बाईपास, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी में ग्रेड 3 से 6 के विद्यार्थियों द्वारा फ्रेंच-थीम सेमिनार का आयोजन किया गया।
विद्यार्थियों में फ्रेंच भाषा के अध्ययन के प्रति उत्साह और वैश्विक दृष्टिकोण को विकसित करने हेतु आयोजित इस सेमिनार में विद्यार्थियों ने फ्रेंच में गिनती, अभिवादन तथा दैनिक संवादों को प्रदर्शित करते हुए फ्रेंच समूह कविता की प्रस्तुति भी दी।
इसके साथ ही कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा फायरलेस कुकिंग, पेपर बुके मेकिंग तथा थैंक्सगिविंग पोएट्री रेसिटेशन प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक एम. आर. अग्रवाल, प्रिंसिपल पूनम चौहान, कोर्डिनेटर करुणा यादव, शोभा सक्सेना व फैकल्टी मेंबर्स सहित हजारों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

abtakhindi khabarhindi newsprincePRINCE EDUHUBPRINCE EDUHUB SIKARprince schoolprince school sikarrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update