पालवास रोड, सीकर स्थित प्रिंस लोटस वैली सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिकोत्सव फेस्टिनो-2024 के अंतिम दिन ग्रेड 7 से 9 के 730 विद्यार्थियों द्वारा मंच पर अनेक प्रस्तुतियां दी गई। समारोह के अतिथि ब्रिगेडियर आर के बलोदा, ब्रिगेडियर जय सिंह एवं कर्नल प्रमोद बडसरा रहे।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिनमें गणेश वंदना, वूमन इम्पावरमेंट, सकल बेन, कल्की एक्ट, गीता का सार, बीबी रजनी, भूमि नमस्कार, हाॅरर एक्ट, स्पोर्ट्स एक्ट, रावण एक्ट, पैट्रियोटिक एक्ट, घणी खम्मा, गिद्दा, भांगड़ा आदि शामिल हैं। अभिभावकों एवं अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को जमकर सराहा गया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले 120 होनहार स्टूडेंट्स को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस द्वारा सम्मानित किया गया। प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि किशोरावस्था में विद्यार्थियों हेतु शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ साइको सोशल ट्रेनिंग भी जरूरी है।
समारोह में संस्था निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक रमाकांत स्वामी एवं प्रिंसिपल पूनम चौहान ने अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।