प्रिंस लोटस वैली के फेस्टिनो में 710 विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुतियां…

ग्रेड 4 से 6 के 710 विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक झलकियां

पिपराली सर्किल, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस लोटस वैली में वार्षिकोत्सव फेस्टिनो-2025 के दूसरे दिन ग्रेड 4 से 6 के लगभग 710 विद्यार्थियों द्वारा मंच पर अनेक प्रस्तुतियां दी गई।
विद्यार्थियों द्वारा 21 प्रस्तुतियां पेश की गई जिनमें गणेश वंदना, योगा थीम, काॅमेडी एक्ट, एजुकेशन थीम, राजस्थानी, पेरेंट्स थीम, बाॅलीवुड माशप, पाॅल्यूशन, पेट्रियोटिक थीम, मोबाइल व रेट्रो थीम, मोटिवेशनल एक्ट, छत्रपति शिवाजी, भांगड़ा, जैसी करनी वैसी भरनी, स्पोर्ट्स, होली, पहाड़ी डांस, जय जवान जय किसान आदि शामिल रहीं। कार्यक्रम में चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने एकेडमिक डवलपमेंट के साथ-साथ विद्यार्थियों के ओवरऑल डवलपमेंट हेतु एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज, थिंकिंग स्किल्स, मल्टी लिंग्विस्टिक आदि पर विशेष फोकस करने हेतु आह्वान किया।


प्रिंसिपल प्रोमिला यादव ने संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक व सह-शैक्षणिक उपलब्धियों के बारे में बताया।
कार्यक्रम में निदेशक जोगेन्द्र सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक मनोज ढाका सहित समस्त स्टाफ मेंबर्स, हजारों विद्यार्थी व अभिभावक मौजूद रहे।

abtakhindi news