प्रिंस लोटस वैली, पिपराली सर्किल में एनुअल स्पोर्ट्स फेस्टिवल वाॅरियर्स का आगाज
सीकर
पिपराली सर्किल, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस लोटस वैली में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव वाॅरियर्स का शानदार आगाज हुआ है। उद्घाटन समारोह में प्रिंस एजुहब मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक मनोज ढ़ाका, प्रिंसिपल प्रोमिला यादव एवं एकेडमिक हेड राकेश शेखावत ने मशाल जलाकर व गुब्बारे उड़ाकर खेल महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान हाउस कैप्टेन्स के नेतृत्व में विभिन्न हाउसेज द्वारा शानदार मार्च पास्ट किया गया व रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। खेल महोत्सव में प्रथम दिन मॉन्टेसरी से ग्रेड 9 के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें टनल वे, हर्डल रेस, थ्री लेग्ड रेस, हूला-हूप, डम्बल ड्रिल, टग ऑफ वॉर, शॉटपुट, खो-खो, रस्साकशी, कबड्डी एवं विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाएँ शामिल रहीं। सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं खेल भावना के साथ खेलों में भाग लिया। इस अवसर पर राजेश ढिल्लन ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को नित्य प्रति कोई न कोई इंडोर अथवा आउटडोर गेम अवश्य खेलना चाहिए। खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ टीम स्पिरिट, लीडरशिप, कोर्डिनेशन, ऑर्गेनाइजिंग स्किल जैसे अनेक गुणों का विकास होता है।