पालवास रोड, सीकर स्थित प्रिंस लोटस वैली सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिकोत्सव फेस्टिनो-2024 का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन मोंटेसरी से ग्रेड थर्ड के 695 विद्यार्थियों द्वारा मंच पर अनेक प्रस्तुतियां दी गई।
समारोह के मुख्य अतिथि कॉमोडोर सीएस आजाद, कर्नल कुरियन जैकब एवं कर्नल वीर सिंह जादौन रहे। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अभिभावकों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना, बूम बूम टोका टोका, आज है संडे, सुपरहीरो हनुमान, बेटर व्हेन आईएम डांसिंग, विच कलर यू वांट, राम सिया राम, पपेट डांस, रेट्रो थीम, भारत अनोखा राग है, कपल डांस, मराठी डांस, पहाड़ी डांस, स्कूल नहीं जाना मैं, बाॅलीवुड माशअप, मचादे तबाही, रील्स डांस फ्यूजन आदि अनेक शानदार प्रस्तुतियां दी गई।
कार्यक्रम में करवा चौथ के पर्व पर महिलाओं हेतु विशेष पूजा की भी व्यवस्था की गई। इस अवसर पर मदर्स द्वारा करवा चौथ स्पेशल नृत्य की भी प्रस्तुति दी गई। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि प्राइमरी स्कूलिंग को हैप्पी स्कूलिंग में बदना आवश्यक है।
पढ़ाई के साथ-साथ हाॅलिस्टिक एजुकेशन प्रिंस लोटस वैली का मुख्य ध्येय है। इस दौरान उन्होंने अभिभावकों के साथ पेरेंटिंग टिप्स भी साझा की।
इस अवसर पर प्रिंसिपल पूनम चौहान ने संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। साथ ही प्रिंस लोटस वैली में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अपनाई जाने वाली आधुनिकतम विधियों व तकनीकों के बारे में अभिभावकों को अवगत करवाया। समारोह में संस्था निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन एवं प्रबंध निदेशक रमाकांत स्वामी ने अतिथियों का स्वागत किया।