पिपराली सर्किल, सीकर स्थित सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस लोटस वैली में वार्षिकोत्सव फेस्टिनो-2025 का शुभारम्भ हुआ।
कार्यक्रम के प्रथम दिन मोंटेसरी से ग्रेड थर्ड के 750 विद्यार्थियों ने मंच के माध्यम से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना, वेस्ट टू वंडर, बेस्ट वर्जन, एरोबिक्स, जुम्बा, माई फादर, फ्री स्टाईल, रामायण, श्रीकृष्णा, बॉलीवुड, कव्वाली, पेट्रियोटिक, माई मदर, साउथ इंडियन, राजस्थानी, पंजाबी आदि शानदार प्रस्तुतियां दी।
कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ पीयूष सुंडा ने अपने संबोधन में समग्र शिक्षा पर जोर देते हुए अभिभावकों को आधुनिक पेरेंटिंग एवं आधुनिक प्री-प्राइमरी एवं प्राइमरी शिक्षण की तकनीकों के बारे में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बच्चों में थिंकिंग स्किल्स, क्वेश्चन हैबिट्स, एलएसआरडब्ल्यू एवं पीएसटी ट्रायंगल के माध्यम से बच्चों में समग्र विकास एवं आदतों के निर्माण पर जोर देते हुए प्रिंस लोटस वैली की भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया।
समारोह में प्रिंसिपल प्रोमिला यादव ने संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों के बारे में बताया।
कार्यक्रम में प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेन्द्र सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन एवं प्रिंस लोटस वैली प्रबंध निदेशक मनोज ढाका ने नन्हे-मुन्ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए अभिभावकों से संवाद किया।