प्रिंस लोटस वैली में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन…

सीकर स्थित प्रिंस लोटस वैली सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

सीकर स्थित प्रिंस लोटस वैली सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, ब्रिगेडियर राजकुमार बलोदा, प्रबंध निदेशक रमाकांत स्वामी व प्रिंसिपल पूनम चौहान ने किया।

विद्यार्थियों ने साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित अनेक माॅडल्स प्रस्तुत किये।

साइंस एग्जीबिशन में जल धारण करके लंबे समय तक हाइड्रेट रहने वाला प्लांट, अल्ट्रावायलेट और इंफ्रारेड लाइट तकनीक पर आधारित एआई प्रोजेक्ट, इंफ्रारेड सेंसर का उपयोग करने वाला फायर डिटेक्टर, पैसिव इंफ्रारेड सेंसर मॉडल, हाइड्रोलिक प्रेशर तकनीक पर आधारित मॉडल आदि प्रमुख रहें। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों की वैज्ञानिक एवं रचनात्मक समझ की प्रशंसा की गयी।

abtakNewsSikar