पालवास रोड स्थित प्रिंस स्कूल के छात्रों ने इंटरनेशनल कॉमर्स ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 29 मेडल हासिल किए, जिनमें 19 गोल्ड, 8 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं। यह ओलंपियाड छात्रों की कॉमर्स नॉलेज परखने के साथ सीए, सीएस, बैंकिंग, फाइनेंस और मैनेजमेंट क्षेत्रों में करियर निर्माण में सहायक होगा। इस उपलब्धि पर निदेशक जोगेंद्र सुंडा, चेयरमैन डॉ. पीयूष सुंडा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन और प्रिंसिपल एमआर अग्रवाल ने छात्रों को बधाई दी।