प्रिंस स्कूल पिपराली सर्किल में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता सेमिनार का आयोजन

विशेषज्ञों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर दिया जोर

पिपराली सर्किल, सीकर स्थित प्रिंस स्कूल एवं प्रिंस लोटस वैली में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर व इसके उपचार के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार के एचसीजी कैंसर सेंटर, जयपुर के ऑन्कोलॉजिस्ट डाॅ. कपिल देव, एसके हॉस्पिटल, सीकर के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. महेंद्र खीचड़ एवं वेटरनरी सर्जन डॉ. राहुल बदसरा बतौर अतिथि शरीक हुए। इन्होंने सेमिनार में कैंसर के लक्षण, कारण व उपचार के बारे में सरल भाषा में समझाते हुए कैंसर की रोकथाम हेतु जागरूक किया। सभी वक्ताओं ने कैंसर से बचाव हेतु स्वस्थ जीवन शैली, उचित आहार-विहार, शारीरिक व्यायाम व प्राणायाम अपनाने एवं नशे से दूर रहने को अति आवश्यक बताया। कार्यक्रम में प्रिंस स्कूल प्रबंध निदेशक मनोज ढ़ाका व पीसीपी पिपराली सर्किल प्रबंध निदेशक ओंकार मूंड ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मान किया।

abtakhindi news