प्रिंस स्कूल में अवॉर्ड सेरेमनी व मोटिवेशनल सेमिनार का आयोजन
सीकर
पालवास रोड, सीकर स्थित प्रिंस स्कूल में कक्षावार टेस्ट सीरीज, इंटरनेशनल कॉमर्स व इंग्लिश ओलंपियाड तथा नेशनल साइंस ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में अवॉर्ड सेरेमनी व मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रिंसिपल विकास केडिया, सीमा राजपुरोहित एवं फैकल्टी मेंबर्स ने चयनित 139 विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, मेडल व रजिस्टर देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डा. पीयूष सुण्डा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि एकेडमिक एक्सीलेंस के लिए रटने की बजाय समझ, चिंतन व रेगुलर डेली डायरी अपडेशन अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में एकेडमिक हेड सुरेश सिंघल, कोर्डिनेटर महेंद्र बिजारणिया, उर्मिला शर्मा, रश्मि सेठी सहित समस्त स्टाफ सदस्य व हजारों विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन व्याख्याता सुनील सारण ने किया।