प्रिंस स्कूल में इजराइल-फिलिस्तीन पर स्पीच कॉम्पिटिशन का आयोजन…

सीकर स्थित प्रिंस स्कूल में इजराइल-फिलिस्तीन वॉर विषय पर आयोजित हुआ स्पीच कॉम्पिटिशन

सीकर स्थित प्रिंस स्कूल में इजराइल-फिलिस्तीन वॉर विषय पर स्पीच कॉम्पिटिशन आयोजित हुआ। प्रतियोगिता तीन चरणों में सम्पन्न हुई। प्रथम चरण में प्रत्येक कक्षा के प्रत्येक विद्यार्थी ने भाग लिया। द्वितीय चरण में मिडिल, सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकण्डरी वर्ग में प्रत्येक कक्षा के टाॅपर विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंतिम राउंड में चयनित 20 प्रतिभागी शामिल हुए।

प्रत्येक प्रतिभागी ने 90 सेकंड में इजराइल निर्माण तथा जेरूसलम व गाजा पट्टी से संबंधित रिलीजियस व डिप्लोमेटिक बारीकियों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किये। कॉम्पिटिशन में प्रथम पुरस्कार पूजा कंवर को 2100 रू., द्वितीय पुरस्कार हिमांशी पाराशर को 1100 रू. तथा तृतीय व चतुर्थ पुरस्कार क्रमशः सृष्टि शर्मा व वियजलक्ष्मी को 500 रू. से सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल एम. आर. अग्रवाल ने कहा कि स्पीच कॉम्पिटिशन से स्टूडेंट्स में आत्मविश्वास के साथ ही सार्थक शब्दों के चयन सहित भाषाई कुशलता भी विकसित होती है।

abtakNewsSikar