प्रिंस स्कूल में जेट टॉप रैंकर्स का हुआ सम्मान
सीकर
सीकर स्थित प्रिंस स्कूल में कृषि संकाय में जेट-आईसीएआर 2026 परीक्षा हेतु संचालित क्रैश कोर्स एवं टेस्ट सीरीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक रामचरण यादव, कोऑर्डिनेटर विक्रम सिंह शेखावत, बलकेश डूडी व फैकल्टी मेंबर्स ने टॉपर्स विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार, मेडल व रजिस्टर देकर सम्मानित किया।
प्रिंस स्कूल में ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट, जेट-आईसीएआर हेतु विशेष क्रैश कोर्स प्रारंभ किया गया है जिसमें प्रतिदिन कक्षाएं एवं डेली टेस्ट सीरीज के साथ हर रविवार को मेजर टेस्ट सीरीज आयोजित की जा रही है।
प्रिंस एजुहब चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने कहा कि प्रिंस एजुहब में स्कूलिंग के साथ-साथ विभिन्न ओलंपियाड, क्लेट, सीयूईटी, एसटीएसई, जेट आईसीएआर, सीए फाउंडेशन आदि की विशेष तैयारी कराई जाती है।