टॉप-15 स्टेट मेरिट में शामिल 23 विद्यार्थियों सहित सैंकड़ों प्रतिभाओं का अभिभावकों सहित हुआ सम्मान
सीकर
सीकर स्थित प्रिंस स्कूल में कक्षा 10वीं राजस्थान बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में पीसीपी ब्रैनी कैम्पस, पालवास रोड, सीकर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टॉप-15 स्टेट मेरिट में शामिल 23 विद्यार्थियों सहित सैंकड़ों प्रतिभाओं को अभिभावकों सहित सम्मानित किया गया।
प्रिंस स्कूल के 15 विद्यार्थियों ने 98.00 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये, 33 विद्यार्थियों ने 97.00 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किये, जबकि राजस्थान में सर्वाधिक 124 विद्यार्थियों ने 95.00 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए है।
सम्मान समारोह के दौरान 99.00 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली चेष्टा शर्मा को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। 98.83 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले कुलदीप एवं दक्ष नेहरा को 51-51 हजार रुपये, 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली इशिका एवं 98.50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली पल्लवी राठौड़ को 31-31 हजार रुपये प्रदान किये गये।
इसी प्रकार 98.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली अपूर्वा, तमन्ना एवं नितेश पूनिया को 21-21 हजार रुपये, 98.17 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले निर्मल यादव एवं जागृत दाधीच को तथा 98.00 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले चिराग सांगवान, दिव्यांशी बराला, अमृता मोर, पीयूष एवं अंकित सामोता को 11-11 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं 97 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 18 अन्य प्रतिभाओं को 5100-5100 रुपये के नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अन्य सैंकड़ों प्रतिभाओं को अवार्ड किट देकर सम्मानित किया गया।
डा. पीयूष सुंडा ने कहा कि प्रिंस स्कूल में विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की भी नियमित तैयारी करवायी जाती है जिसका प्रभाव बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाओं दोनों के रिजल्ट्स में देखने को मिल रहा है ।
कार्यक्रम में प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेंद्र सुण्डा, चेयरमैन डॉ. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक मनोज ढाका, रामचरण यादव, प्रिंसिपल विकास केडिया, सीमा राजपुरोहित, पिंटू बराला आदि ने टॉपर्स विद्यार्थियों का माल्यार्पण, साफा पहनाकर, नगद पुरस्कार, दीवार घड़ी, अम्ब्रेला, बैग व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।