प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा दांतारामगढ़ में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 266 मरीज लाभान्वित

प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा दांतारामगढ़ में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 266 मरीज लाभान्वित

प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा दांतारामगढ़ में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 266 मरीज लाभान्वित
दांतारामगढ़

सीकर स्थित प्रिंस हॉस्पिटल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे निःशुल्क चिकित्सा शिविर के प्रति आमजन में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी श्रृंखला में बुधवार को प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा दांतारामगढ़  में आयोजित किये गये निःशुल्क चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों ने चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया।
कैम्प में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, साइकेट्रिस्ट तथा डेंटल सर्जन की विशेषज्ञ टीम द्वारा 266 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही चिकित्सक टीम द्वारा मौसमी बीमारियों, महिलाओं से संबंधित रोगों, बच्चों के स्वास्थ्य, मनोरोग एवं दंत रोगों से बचाव के प्रभावी तरीके भी बताये। ग्राम वासियों ने प्रिंस हॉस्पिटल द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम की सराहना की।
शिविर में निवर्तमान नगरपालिका उपाध्यक्ष कैलाश कुमावत, पुर्व जिला परिषद सदस्य सुरेश शर्मा, पार्षद सोहनलाल शर्मा, सुरेश बजाड़, रतन बागड़ी, कैलाश सैन, खेताराम कुमावत, सुरेन्द्र सिंह दुधवा सहित अनेक गणमान्यजन शरीक हुए।

abtakhealth carehindi khabarhindi newsjhunjhunujhunjhunu hindi newsprincePRINCE EDUHUBPRINCE EDUHUB SIKARprince schoolprince school sikarrajasthanshekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWS