प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा खूड़ में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 224 मरीज लाभान्वित

प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा खूड़ में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 224 मरीज लाभान्वित
प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा खूड़ में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 224 मरीज लाभान्वित
सीकर
सीकर स्थित प्रिंस हॉस्पिटल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाई जा रही निःशुल्क चिकित्सा शिविर की मुहिम के तहत् शुक्रवार को खूड़ में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खूड़ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए एवं चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया।
कैम्प में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, साइकेट्रिस्ट तथा डेंटल सर्जन की विशेषज्ञ टीम द्वारा 224 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं निःशुल्क दवाइयां प्रदान की गई।
शिविर में खूड़ सरपंच विजेंद्र सिंह, भगतपुरा मण्डल अध्यक्ष भंवर सिंह, प्रदीप सिंह शेखावत, राजस्व निरीक्षक सज्जन सिंह, प्रदीप मील, महिपाल सिंह सांगलिया सहित अनेक गणमान्यजन शरीक हुए।
abtakhealthhealth careHealth Care TipsHealth TipsprincePRINCE EDUHUBPRINCE EDUHUB SIKARprince schoolprince school sikarsikar khabar