प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा खंडेला में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 294 मरीज लाभान्वित
सीकर
सीकर स्थित प्रिंस हॉस्पिटल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से खंडेला में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खंडेला एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए एवं चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया।
कैम्प में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, ऑर्थोपेडिशियन, ईएनटी सर्जन, पीडियाट्रिशियन, साइकेट्रिस्ट तथा डेंटल सर्जन की विशेषज्ञ टीम द्वारा 294 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं निःशुल्क दवाईयां प्रदान की गई।
शिविर में पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बंशीधर बाजिया, खंडेला नगरपालिका चेयरमैन नाथूराम अग्रवाल, खंडेला उप जिला अस्पताल पीएमओ डा. अटल चौधरी, कैलाश चंद मोदी, पार्षद जगदीश प्रसाद भार्गव, शीशराम सैनी, सुरेश सैनी सहित अनेक विशेषज्ञ चिकित्सक एवं गणमान्यजन शरीक हुए।
कैम्प में पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री बंशीधर बाजिया ने कहा कि प्रिंस हॉस्पिटल की शुरुआत न केवल शेखावाटी क्षेत्र बल्कि आसपास के सभी जिलों में आमजन की स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी में नींव का पत्थर साबित होगी।