प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा सालासर में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 238 मरीज लाभान्वित

प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा सालासर में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 238 मरीज लाभान्वित

प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा सालासर में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 238 मरीज लाभान्वित

सीकर 

सीकर स्थित प्रिंस हॉस्पिटल द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सालासर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सालासर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित हुए एवं चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया।
कैम्प में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, ऑर्थोपेडिशियन, ईएनटी सर्जन, पीडियाट्रिशियन, साइकेट्रिस्ट तथा डेंटल सर्जन की विशेषज्ञ टीम द्वारा 238 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं निःशुल्क दवाईयां प्रदान की गई।
शिविर में बीदासर प्रधान संतोष मेघवाल, लक्ष्मी नारायण पुजारी, यशोदानंदन पुजारी, डा. नरोत्तम पुजारी, डा. लादू सिंह राव, विजय पुजारी, बाबूलाल पुजारी, मुकेश बेनीवाल सहित अनेक गणमान्यजन शरीक हुए।

abtakhealthhealth careHealth Care TipsHealth TipsprincePRINCE EDUHUBPRINCE EDUHUB SIKARSIKAR NEWS