प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा उदयपुरवाटी में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 253 मरीज लाभान्वित

प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा उदयपुरवाटी में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 253 मरीज लाभान्वित

प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा उदयपुरवाटी में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 253 मरीज लाभान्वित

सीकर

जयपुर रोड, सीकर स्थित प्रिंस हॉस्पिटल द्वारा गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उदयपुरवाटी कस्बे में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उदयपुरवाटी, लोहार्गल, चिराणा एवं आसपास के क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया।
कैम्प में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, ऑर्थोपेडिशियन, जनरल सर्जन, ईएनटी सर्जन, पीडियाट्रिशियन, साइकेट्रिस्ट तथा डेंटल सर्जन की बड़ी विशेषज्ञ टीम द्वारा 253 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं निःशुल्क दवाईयां प्रदान की गई।
शिविर में लोहार्गल धाम पीठाधीश्वर महंत अवधेशाचार्य महाराज, डीन डॉ. राजेन्द्र आवाते, इमाम सुलेमान खान, भोपाल राम गुर्जर, मनीष कुमार, रामनारायण, सुमित, महेंद्र सहित कस्बे के अनेक गणमान्यजन शरीक हुए।
इस अवसर पर महंत अवधेशाचार्य महाराज ने कहा कि प्रिंस हाॅस्पिटल द्वारा लगाये जा रहे निःशुल्क चिकित्सा शिविर से आमजन को बड़ी राहत मिल रही है।

abtakhindi khabarhindi newsprincePRINCE EDUHUBPRINCE EDUHUB SIKARprince schoolprince school sikarrajasthanrajasthan hindi khabarshekhawati newsSikarsikar hindi newsSIKAR NEWS