प्रीतमपुरी सरपंच जगदीश सौलैत का हार्ट अटैक से निधन…

जगदीश सौलैत के निधन से जिले में शोक की लहर

नीमकाथाना के प्रीतमपुरी गांव के सरपंच जगदीश सौलैत का बुधवार रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज प्रीतमपुरी में किया जाएगा। 78 वर्षीय जगदीश सौलैत का योगदान गांव की राजनीति में महत्वपूर्ण रहा था।

मेला कमेटी के अध्यक्ष नागरमल ने बताया कि सरपंच सौलैत बुधवार को पंचायत के पेंडिंग कार्यों को निपटा रहे थे। देर रात अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनका निधन हो गया। वे तीन बार सरपंच पद पर कार्यरत रहे थे।

ग्रामीणों के अनुसार, जगदीश सौलैत का कार्यकाल 1988 से 1991 तक था, जब वे पहली बार सरपंच बने। इसके बाद, 1995 से 2000 तक और फिर 2020 से अब तक उन्होंने सरपंच के रूप में सेवा दी थी। उन्होंने एमएससी की डिग्री भी प्राप्त की थी। उनके निधन से प्रीतमपुरी गांव और जिले में गहरा शोक है।

abtakNewsSikar