प्रोफेसर जाखड़ का किया अभिनंदन, जीवनी पर प्रकाशित पुस्तक का हुआ विमोचन

अखिल भारतवर्षीय जाट महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जाट आरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पीजी कॉलेज पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर जवाहर सिंह जाखड़ के 88 वें जन्मदिन पर जिले के सामाजिक संगठनों एवं सर्व समाज ने सार्वजनिक रूप से नागरिक अभिनंदन किया गया

अखिल भारतवर्षीय जाट महासभा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जाट आरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पीजी कॉलेज पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर जवाहर सिंह जाखड़ के 88 वें जन्मदिन पर जिले के सामाजिक संगठनों एवं सर्व समाज ने सार्वजनिक रूप से नागरिक अभिनंदन किया गया. बद्रीविहार में ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान के पूर्व अध्यक्ष एवं शिक्षाविद चैन सिंह आर्य के सानिध्य में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कहा कि प्रो. जवाहर सिंह जी जाखड़ छोटे से गांव सांखू से निकलकर उच्च शिक्षा में अनेक आयाम स्थापित करते हुए नैतिक मूल्य, कर्तव्य एवं आदर्शवाद के अनेक उदाहरण समाज के समक्ष प्रस्तुत किए हैं. समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए जाट समाज को आरक्षण दिलाने में महत्पूर्ण भूमिका निभाई थी.

 

विश्वविद्यालय पूर्व वाइस चांसलर डॉ रतन सिंह गोदारा ने नई पीढ़ी को प्रोफेसर जाखड़ के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेने का आह्वान किया. पूर्व कॉलेज प्राचार्य प्रो एच आर इसराण,मोदी विश्वविद्यालय प्रोफेसर अशोक राव एवं पूर्व पीजी कॉलेज प्राचार्य शिवनाथ सिंह ने भी प्रोफेसर जाखड़ के कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों के बारे में बताया. इस अवसर पर प्रोफेसर शिवनाथ सिंह द्वारा लिखी गई पुस्तक “सरल सहज व्यक्तित्व जवाहर सिंह” का भी अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया. इस अवसर पर पूर्व विधायक नंदकिशोर महरिया, ग्रामीण महिला शिक्षण संस्थान अध्यक्ष इंजीनियर झाबरमल सीगड़,सचिव डॉ रामकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रामनिवास मील, पूर्व प्राचार्य प्रो गुमानाराम मील,पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर हेमाराम गोदारा पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर रतनलाल मिश्रा जाट महासभा जिला अध्यक्ष रतन सिंह पिलानिया, पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर सोहनलाल ओलखा, शिक्षाविद दयाराम महरिया, गोविंद राम मील, प्रोफेसर सुमन चौधरी, पशुपालन विभाग के पूर्व सहायक निदेशक डॉ वीरेंद्र वर्मा, राजेंद्र वर्मा, पूर्व प्राचार्य प्रो आरपी चौधरी सहित अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे. संचालन ग्रामीण गर्ल्स एकेडमी प्राचार्य सुरेंद्र सुंडा ने किया.

abtakchuruchuru hindi newschuru newshealth careHealth Care TipsHealth Tipshindi khabarhindi newshindi updatejaipurjaipur newsjhunjhunujhunjhunu hindi newsJhunjhunu Khabarjhunjhunu newsNewsrajasthanrajasthan hindi khabarrajasthan hindi newsrajasthan hindi updaterajasthan khabarrajasthan newsrajasthan updatesarkari jobsarkari jobsSarkari NaukriSarkari ResultSarkari Result 2022shekhawatishekhawati newsSikarsikar hindi newssikar khabarSIKAR NEWSsikar update