फतेहपुर में तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदलने के कारण मंगलवार और बुधवार को आसमान में बादल छाए रहे, जिससे कस्बे में घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार को हल्की शीतलहर के बीच अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को कृषि अनुसंधान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्दी के कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे और अलाव जलाते नजर आए।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र पारीक ने बताया कि प्रदेश के कई हिस्सों में बदले मौसम और हल्की बारिश से रबी की फसल को लाभ मिलेगा। अगले दो-तीन दिनों तक मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है। बीते छह दिनों में न्यूनतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया, जो बुधवार को 6.5 डिग्री तक पहुंचा।