फतेहपुर में घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी…

विजिबिलिटी घटी, ठंड से लोग अलाव का सहारा ले रहे

फतेहपुर में गुरुवार को लगातार चौथे दिन घना कोहरा छाया रहा, जिससे सर्दी का असर और तेज हो गया। कृषि अनुसंधान केंद्र में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो बुधवार की तुलना में तीन डिग्री कम था। घने कोहरे के चलते हाईवे पर विजिबिलिटी मात्र 20 मीटर रह गई, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। लोग सर्दी से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने और अलाव जलाने पर निर्भर हैं।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र पारीक ने बताया कि कोहरे और उत्तरी शीतलहर ने ठंड बढ़ा दी है, लेकिन कोहरे से गिरने वाली ओस रबी की फसलों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। उन्होंने अगले तीन-चार दिनों में मौसम के साफ होने की संभावना जताई है। पिछले सप्ताह में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ा है।

abtakSikar