फतेहपुर में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन…

अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों ने साझा की दीपावली की शुभकामनाएं

बुधवार शाम को फतेहपुर के न्यायालय परिसर में अभिभाषक संघ द्वारा दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र पाल कस्वा ने की, जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश विकास एचरा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिता चौधरी, उपखंड अधिकारी दमयंती कंवर, रामगढ़ उपखंड अधिकारी भारती और तहसीलदार हितेश चौधरी ने शिरकत की।

अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ने दीपावली को आपसी भाईचारे का त्योहार बताते हुए इस अवसर पर एकता और समर्पण के महत्व को रेखांकित किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिता चौधरी ने माता-पिता और गुरुजनों की सेवा और उनके आदेशों का पालन करने की बात की।

बार एसोसियेशन के अध्यक्ष ने न्याय सिद्धांतों पर चलकर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का आह्वान किया। महासचिव रामेश्वर सिंह जाखड़ और एडवोकेट भीम सिंह महला ने भी समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महिपाल मुंड ने किया।

abtakNewsSikar