फतेहपुर-चूरू हाईवे पर गुरुवार रात एक तेज़ रफ्तार रोडवेज बस ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक राजेश (34) शादी समारोह में कैटरिंग का काम करता था और होटल से खाना खाकर घर लौट रहा था।
हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे रतननगर से पकड़ लिया। एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर लोगों ने हाईवे जाम कर दिया, जिसे पुलिस की समझाइश के बाद हटाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।