भारतीय जनता पार्टी ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में चार मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी ने फतेहपुर देहात मंडल की कमान कैलाश चंद्र कुलहरी, रामगढ़ शहर मंडल की जिम्मेदारी संजय सैनी, रामगढ़ देहात मंडल की अध्यक्षता राजू सिंह को और रामसिसर मंडल की कमान एडवोकेट ओमप्रकाश वर्मा को सौंपी है।
नवनियुक्त सभी अध्यक्षों ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्रवण चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का संकल्प लिया है। हालांकि, फतेहपुर शहर मंडल के अध्यक्ष पद पर अभी फैसला बाकी है, और इसकी चयन प्रक्रिया जल्द ही पूरी हो सकती है।