फतेहपुर में शीतलहर का असर लगातार जारी, ठंड में मामूली बढ़ोतरी…

हल्के कोहरे और शीत लहर के कारण सुबह की ठंड बनी रही

फतेहपुर में गुरुवार को सर्दी और शीतलहर का प्रभाव जारी रहा। कस्बे में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई, लेकिन हल्के कोहरे और शीतलहर के कारण सुबह-सुबह ठंड बनी रही। कृषि अनुसंधान केंद्र में न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि ठंड का असर सुबह तक बना रहा।

मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर नरेंद्र पारीक ने बताया कि उत्तरी हवाओं के कारण यह सर्दी जारी है, और जब तक कोहरा नहीं छंटेगा, तापमान में यही स्थिति बनी रहेगी। इस बीच, ठंड से बचने के लिए लोग अलाव जलाते हुए नजर आए। बीते 5 दिनों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा: रविवार -2.0 डिग्री, सोमवार -1.0 डिग्री, मंगलवार +1.5 डिग्री, बुधवार -0.1 डिग्री, और गुरुवार +1.3 डिग्री सेल्सियस।

abtakNewsSikar