फतेहपुर में 26 फरवरी को ऐतिहासिक लक्खी मेला…

शेखावाटी की लोक संस्कृति के संगम में गूंजेगी फागोत्सव की धुन

फतेहपुर की बुधगिरी मढ़ी पर महाशिवरात्रि के अवसर पर 219वां वार्षिक लक्खी मेला 26 फरवरी को आयोजित होगा। मेले में शेखावाटी की समृद्ध लोक संस्कृति का रंग बिखरेगा, जहां चंग, बांसुरी और अलगोजे की धुन पर पारंपरिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक फागोत्सव में गोवत्स मंडली, बजरंग कला मंडल, शेखावाटी कला मंडल, लक्ष्मणगढ़ संग मंडली और युवा सांस्कृतिक मंडली के कलाकार धमाल और चंग नृत्य पेश करेंगे।

मेले में झूले, खेल प्रतियोगिताएं और पारंपरिक व्यंजनों के स्टॉल भी होंगे। श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और दवा वितरण की व्यवस्था की गई है। यह मेला बुधगिरी महाराज की स्मृति में आयोजित किया जाता है, जिन्होंने विक्रम संवत 1862 में जीवित समाधि ली थी।

abtakhindi news