कोलीड़ा व जेरठी के बीच शुरू हुई 90 मिनट की पूर्ण अवधि के मैचों की श्रृंखला का तीसरा मैच रविवार को जेरठी के बाबा मान दास स्टेडियम में खेला गया। यह रोमांचक मैच 1-1 गोल के स्कोर के साथ ड्रा रहा।
मैच के पहले हाफ में 20 वें मिनट में कोलीड़ा के सुनील मील ने जेरठी के गोल क्षेत्र में मिले पास पर गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई जो मध्यांतर तक कायम रही। मैच के दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने एक दूसरे पर कई बार धावा बोला लेकिन दोनों टीमें गोल नहीं कर पाई। मैच के अंतिम पंद्रह मिनट में जेरठी के खिलाड़ियों ने मैच में काफी तेजी दिखाई। आखिर उनका प्रयास रंग लाया। मैच के 80 वें मिनट में कोलीड़ा के गोलकीपर को गच्चा देते हुए जेरठी के रजत काजला ने आउट ऑफ डी किक कर शानदार गोल कर मैच को बराबर कर दिया। मैच समाप्ति तक दोनों टीमें 1-1 से बराबर रही, जिससे मैच को ड्रा घोषित कर दिया गया। मोहर सिंह मील व फरहान गौरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। श्रृंखला में अब तक हुए तीन मैचों कोलीड़ा ने दो मैच जीतकर बढ़त बना रखी है। मैच के दौरान मानदास बाबा बगीची के बलबीर दास महाराज, मांगीलाल रेप्सवाल, निर्मल काजला, जितेंद्र काजला, अख्तर गौरी, श्रवण रेप्सवाल, जितेश जांगिड़ ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाया। श्रृंखला का चौथा मैच अगले रविवार को सांय 3.30 बजे कोलीड़ा खेल स्टेडियम पर खेला जाएगा।