अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के सी वेणु गोपाल ने आदेश जारी कर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एडवोकेट फूल सिंह ओला को दिल्ली विधान सभा चुनावों मे महरौली विधान सभा क्षेत्र के लिये पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। यहां गौरतलब है कि ओला लंबे समय से कांग्रेस पार्टी मे संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर पार्टी हित मे कार्य कर रहे है। ओला की सक्रियता व कार्य शैली को मध्य नजर रखते हुये एआई सी सी ने उन्हें दिल्ली विधान सभा चुनावों के लिये दायित्व सौंपा है। पार्टी निर्देशों की पालना मे ओला शीघ्र ही दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष से संपर्क कर अपने प्रभार क्षेत्र महरौली मे पार्टी प्रत्याशी के चयन व कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिये मतदाताओं से संपर्क कर गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिये कार्य योजना को मूर्त रूप देगें। ओला को पर्यवेक्षक नियुक्त करने पर शेखावाटी अंचल के कांग्रेसजनों ने बधाइयां प्रेषित करते हुये ए आइ सी सी महासचिव के सी वेणु गोपाल का आभार व्यक्त किया है।