बांडियाबास में भागवत कथा का शुभारंभ…

कलश यात्रा के साथ शुरू हुई कथा की धारा

शहर के बांडियाबास स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर के पास सोमवार को भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ। पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई, जो कल्याण धाम से रवाना होकर कथा स्थल पहुंची। कथा स्थल पर व्यास पीठ से कथा वाचक मनोज कुमार महर्षि ने भागवत कथा का महात्म्य समझाया और धुंधुकारी व गोकर्ण की कथा सुनाई।

कथा का वाचन हर दिन दोपहर एक बजे से लेकर शाम 5 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान प्रभु दयाल जोशी, मुरारी लाल, पंकज, मुकेश, सुरेंद्र, रजनीकांत, शंकर और शुभम सहित कई लोग मौजूद रहे।

abtakSikar