बांसवाड़ा: जंगली लोमड़ी ने घर में घुसकर 5 लोगों को किया घायल…

लोमड़ी ने बच्चे से लेकर दंपती तक को किया घायल, इलाज जारी

बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के खारचिया गांव में गुरुवार सुबह एक जंगली लोमड़ी ने घर में घुसकर 10 साल के बच्चे समेत 5 लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में बच्चे सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज बांसवाड़ा के एमजी हॉस्पिटल में चल रहा है। अन्य दो घायलों का इलाज कुशलगढ़ में किया जा रहा है।

घटना सुबह 6.30 से 7 बजे के बीच हुई, जब लोमड़ी घर में घुसकर चारपाई पर सो रहे 10 साल के बच्चे गोपीलाल पर हमला कर दिया। बच्चे के मुंह और जबड़े पर गंभीर जख्म आए हैं। बच्चे की चीख सुनकर उसकी मां गवरा देवी दौड़कर आई, लेकिन लोमड़ी ने उस पर भी हमला कर दिया। मां और बेटे के चिल्लाने की आवाजें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन लोमड़ी ने उन पर भी हमला कर दिया और फिर कपास के खेत में भाग गई।

लोमड़ी ने कुल मिलाकर आधे घंटे में 5 लोगों को घायल कर दिया। हमले का शिकार होने वालों में छोटे भाई छोटूराम भी शामिल हैं, जिन्हें लोमड़ी ने खेत में घुसने से पहले हमला किया। छोटूराम की एक उंगली भी लोमड़ी ने चबा दी। स्थानीय लोग जंगली जानवरों की घुसपैठ से परेशान हैं, क्योंकि यह क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है और जंगली जानवर अक्सर गांव में घुस आते हैं।

abtakNewsSikar